अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चॉपर में आई तकनीकी खराबी, मंगाया गया दूसरा हेलीकॉप्टर

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चॉपर में आई तकनीकी खराबी, मंगाया गया दूसरा हेलीकॉप्टर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते वे आकस्मिक दौरे के लिए समय पर रवाना नहीं हो सके। इसके बाद सीएम के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर मनाया गया है। कुछ देर बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होंगे।

आकस्मिक दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी जानकारी ली जाएगी।

आज मंत्री, सांसद और विधायक भी समाधान शिविरों में जाएंगे। इसके साथ ही वे जिलों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक भी लेंगे। इन औचक दौरों के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र में कसावट लाने और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment