एसईसीएल की पहल : निशुल्क आवासीय NEET कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित
प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसंबर
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा अपनी महत्वपूर्ण CSR शिक्षा पहल “एसईसीएल के सृजन” के तहत निःशुल्क आवासीय NEET मेडिकल कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं यह योजना एसईसीएल संचालित क्षेत्रों व प्रभावित क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराती है, जिसमें आवास की सुविधा भी शामिल है
पात्रता:
– न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी
– एसईसीएल क्षेत्रों के निवासी या परियोजना प्रभावित क्षेत्र (गांव/आवासीय परियोजना क्षेत्र) के विद्यार्थी
– एसईसीएल कर्मियों के बच्चे (सर्विस/सेवानिवृत्त) व 25% कोटा गैर-कर्मचारी बच्चों के लिए आरक्षित
महत्वपूर्ण तिथियां:
– पंजीकरण की अंतिम तिथि : 05 दिसंबर 2025
– प्रवेश परीक्षा : 07 दिसंबर 2025
पात्र जिले:
छत्तीसगढ़ – कोरबा, रायगढ़, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
मध्यप्रदेश – उमरिया, अनूपपुर, शहडोल
आवेदन व विस्तृत जानकारी के लिए QR कोड स्कैन करें या वेबसाइट https://sedl-cil.in/csr-secl पर विज़िट करें
इस पहल से सैकड़ों मेधावी छात्र लाभान्वित होंगे और डॉक्टर बनने का उनका सपना साकार हो सकेगा
एसईसीएल भवन, सीपत रोड, बिलासपुर (छ.ग.)


















