अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

युवा और डिजिटल वक्ताओं की तलाश,मनेन्द्रगढ़ की कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह को मिली कांग्रेस के ‘टैलेंट हंट’ की अहम जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now

युवा और डिजिटल वक्ताओं की तलाश,मनेन्द्रगढ़ की कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह को मिली कांग्रेस के ‘टैलेंट हंट’ की अहम जिम्मेदारी

 

मनेन्द्रगढ़। कांग्रेस पार्टी ने आगामी 2029 लोकसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया मोर्चे को नया, ऊर्जावान और प्रभावी चेहरा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए “टैलेंट हंट कार्यक्रम” की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मनेन्द्रगढ़ की शिक्षाविद और कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह को सरगुजा संभाग समन्वयक नियुक्त किया है।

पूनम सिंह संभाग भर में कांग्रेस के नये प्रवक्ताओं, पैनलिस्टों और डिजिटल संवादकर्ताओं की खोज का नेतृत्व करेंगी। पार्टी अब परंपरागत चेहरों से आगे बढ़कर नये, युवा, प्रोफेशनल और डिजिटल समझ वाले वक्ताओं पर भरोसा जता रही है जो जनता के मुद्दों को तर्क, तथ्यों और संवाद की भाषा में सामने रख सकें।

 

कांग्रेस का लक्ष्य: तथ्य आधारित और तेज़ संवाद

‘टैलेंट हंट’ के माध्यम से कांग्रेस मीडिया विभाग राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पाँच चरणों में प्रतिभाशाली प्रवक्ताओं और रिसर्च कोऑर्डिनेटरों का चयन करेगा। चयनित युवाओं को मीडिया हैंडलिंग, टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस और डिजिटल कम्युनिकेशन की विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी। कांग्रेस मीडिया विभाग ने युवाओं को आमंत्रित करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है की अगर आप लोगों की आवाज बनना चाहते हैं तो यह आपका वक्त है। बोलिए, नेतृत्व कीजिए और भारत को समावेशी बनाइए।

 

कौन हैं पूनम सिंह, शैक्षणिक और सामाजिक पहचान

पूनम सिंह एक शिक्षाविद हैं और ‘द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायन क्लब प्राइड’ की अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों ने उन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ दी है। वह वरिष्ठ अधिवक्ता और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेशचंद्र सिंह की बहू हैं तथा पूर्व न्यायाधीश व्यंकटेश सिंह (वर्तमान में युवा कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष) की पत्नी हैं।

 

नई फौज की तैयारी

 

कांग्रेस की यह पहल आने वाले महीनों में छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नये, तेजतर्रार और तथ्यपरक प्रवक्ताओं को सामने लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। पूनम सिंह के समन्वय में यह अभियान सरगुजा संभाग के युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का नया माध्यम बनेगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment