अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के संकल्प के साथ मनाया गया स्काउट गाइड स्थापना दिवस

WhatsApp Group Join Now

सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के संकल्प के साथ मनाया गया स्काउट गाइड स्थापना दिवस

 

मनेन्द्रगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्काउट गाइड आयुक्त आर.पी. मिरे ने की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनीत पांडे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे, संस्था प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, डॉ. विनोद पांडे, स्काउट सचिव अशोक साहू और आर. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने अपने-अपने धर्म की विशेषताओं को बताते हुए मानवता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों एवं सद्भाव के मूल्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को इन आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

स्थापना दिवस के अंतर्गत स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली में सामाजिक संदेशों से युक्त नारे और बैनर लेकर बच्चों ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अतिथियों एवं वक्ताओं ने बच्चों की स्काउटिंग भावना, सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की सराहना की तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment