अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

SBI की जमुना कॉलोनी-बदरा में “कैश-क्राइसिस फैक्ट्री” — महीनों से बंद एटीएम, जनता का सब्र टूट रहा

WhatsApp Group Join Now

SBI की जमुना कॉलोनी-बदरा में “कैश-क्राइसिस फैक्ट्री” — महीनों से बंद एटीएम, जनता का सब्र टूट रहा

बदरा/जमुना कॉलोनी (संवाददाता)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नाम सुनते ही आम आदमी के दिमाग में भरोसे और सेवा का भाव आता है लेकिन जमुना कॉलोनी और बदरा क्षेत्र में यह भरोसा अब हताशा और गुस्से में बदल चुका है यहां SBI के ज्यादातर एटीएम महीनों से बंद पड़े हैं और बैंक प्रबंधन की लापरवाही इतनी गहरी है कि कोई सुनने तक को तैयार नहीं है

एटीएम का कब्रिस्तान बना इलाका

जमुना कॉलरी स्थित जायसवाल एटीएम, अशोका होटल के सामने का एटीएम और बदरा बस स्टैंड का एटीएम — तीनों चार-पाँच महीने से पूरी तरह बंद पड़े हैं हालात ऐसे हैं कि लोग भूलने लगे हैं कि इन मशीनों से आखिरी बार नकदी कब निकली थी इनमें से कुछ मशीनें तो अब ‘एक्सपायरी डेट’ पार कर चुकी हैं, यानी तकनीकी रूप से बेकार हो चुकी हैं

शाखा का मुख्य एटीएम भी ठप

SBI जमुना कॉलोनी शाखा का मुख्य एटीएम, जो ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद माना जाता था, पिछले 10 दिनों से बंद है वजह — उसका ASIC पार्ट खराब हो गया है, लेकिन मरम्मत का नाम तक नहीं लिया गया शाखा में बस एक मशीन चालू है, वह भी सिर्फ नकदी जमा करने वाली अब ग्राहक का पैसा तभी निकल सकता है, जब कोई और ग्राहक उसमें पैसा जमा करे वरना — “मशीन खाली, ग्राहक खाली हाथ

बैंक की चुप्पी और जनता का गुस्सा

स्थानीय लोग भड़क चुके हैं। एक नाराज़ नरेश चंद शर्मा ग्राहक ने कहा — “इतना बड़ा बैंक और इतनी घटिया व्यवस्था! अपने ही पैसे के लिए मीलों दूर भटकना पड़ता है। SBI को ग्राहकों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है

बुजुर्ग और मजदूर तबका सबसे ज्यादा परेशान है कई बार लोगों को मेडिकल इमरजेंसी में भी नकदी के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन बैंक को कोई फर्क नहीं पड़ता

सेवा नहीं, सजा दे रहा बैंक

यह स्थिति सिर्फ तकनीकी खराबी का मामला नहीं है, बल्कि बैंक के सिस्टम की नाकामी और लापरवाही का खुला प्रमाण है महीनों से मशीनें बंद रहना और उन्हें बदलने या ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम न उठाना, सीधे-सीधे ग्राहकों के अधिकारों का हनन है SBI का यह रवैया यह सवाल खड़ा करता है — क्या देश का सबसे बड़ा बैंक अपने ग्राहकों को सेवा देने में असमर्थ हो चुका है, या फिर उसे आम जनता की परेशानी से कोई मतलब ही नहीं?

लोगों की मांग

लाल बहादुर जायसवाल संतोष झा के साथ हजारों ग्राहकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही एटीएम मशीनें ठीक नहीं हुईं या नई मशीनें नहीं लगाई गईं, तो वे सामूहिक रूप से बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे

इनका कहना है

मुख्य एटीएम जो हमारे ब्रांच में स्थित है उसे पर एक भारी भरकम पेड़ 10 दिन पहले गिर जाने के कारण वह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें चाइनीस मशीन हैं जिसके पार्ट्स नहीं मिल रहे हैं जिसकी जानकारी हमने शहडोल को दे दी है जैसे ही पार्ट्स मिल जाएगा वह चालू हो जाएगा रही बात जयसवाल एटीएम अशोका होटल के पास एटीएम बदरा बस स्टैंड के एटीएम के बंद की बात तो वह शहडोल से ऑपरेट होता है आपको शहडोल बात कर लीजिए

मिथिलेश चौधरी शाखा प्रबंधक एसबीआई जमुना कॉलरी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment