“गर्व से कहो – स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत शहर में भाजपा ने किया कार्यक्रम
संवाददाता भरत रावत
डबरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में “गर्व से कहो – स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत” विषय पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने, भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने और स्थानीय निर्माताओं का सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में उभर रहा है। देश में मोबाइल, ऑटोमोबाइल, रक्षा, फार्मा, टेक्सटाइल, डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में $667 अरब से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है और अब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता टिंकल पाठक, राजू खटीक, हिमांशु परसेडिया एवं मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प दोहराते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आम नागरिकों से जुड़ने की अपील की।
भरत रावत संवाददाता


















