अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एकता महिला समिति जमुना द्वारा एटक कार्यालय में मनाया गया सावन श्रृंगार महोत्सव 

WhatsApp Group Join Now

एकता महिला समिति जमुना द्वारा एटक कार्यालय में मनाया गया सावन श्रृंगार महोत्सव 

महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभाएं

एकता महिला समिति जमुना द्वारा सावन सिंगर महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका अखिल भारतीय मानवाधिकार महिला संगठन मीनू तिवारी रहीं

इस आयोजन पर महिलाओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्विज प्रतियोगिता और लुभावने खेलों का आयोजन किया गया वरिष्ठ माताओं ने पारंपरिक कजरी गीतों से सभी में उत्साह जगाया और गीतों के माध्यम से अपने पारंपरिक लोकगीतों को सदैव बनाए रखने की बात की गई

सावन के गीतों पर महिलाओं के नृत्य ने माहौल को उल्लासमय बना दिया,
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया जबकि कार्यक्रम में आईं सभी माता बहनों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए,

कार्यक्रम को लेकर मीनू तिवारी ने कहा

महिलाएं सदैव अपने घर परिवार में जिम्मेदारियां के प्रति व्यस्त होने के कारण स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती इसलिए हमें समय-समय पर ऐसे सामाजिक आयोजन करते रहना चाहिए जिससे कि हमारी बहनों में मानसिक आनंद एवं आत्म बल को पहचान बहनों को सामाजिक मंच से जोड़ा जा सके जिससे कि प्रत्येक महिला अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को महसूस कर सके एवं स्वयं के लिए जीने का कुछ समय आनंद के साथ निकल सके!

समाजसेविका मीनू तिवारी ने कार्यक्रम को लेकर कहा

हमें एक नारी होने के कारण और भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास उनकी आत्मनिर्भरता और उनके प्रत्येक समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु निरंतर आगे जाकर कार्य करना चाहिए आज के इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी सकरी महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई, सावन के इस सफल कार्यक्रम के लिए क्षेत्र की सभी माता बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए मैं इस आयोजन में शामिल अपने सभी विशेष सहयोगियों श्री मति निशा मिश्रा जी एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की एटक  वेलफेयर बोर्ड की सदस्य जिनका कार्यक्रमम को सफल बनाने में सबसे अहम योगदान रहा है श्रीमती शालिनी जयसवाल , श्रीमती शिवानी सिंह श्रीमती पार्वती वर्मा  श्रीमती शकुंतला यादव  श्रीमती रीनू जायसवाल एवं अन्य सभी को सादर धन्यवाद करती हूं

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment