अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस का ’संविधान बचाओ’ संकल्प—2014 के बाद से संविधान खतरे में : जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान जिलापंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह रहीं मुख्य वक्ता, कांग्रेस जनों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ

WhatsApp Group Join Now

संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस का ’संविधान बचाओ’ संकल्प—2014 के बाद से संविधान खतरे में : जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान

जिलापंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह रहीं मुख्य वक्ता, कांग्रेस जनों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ

 

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में संविधान दिवस पर “संविधान बचाओ दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिलापंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह रहीं। कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माताओं को नमन किया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, जो हर नागरिक को समानता और मूल अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “1949 में संविधान बना, लेकिन 2014 के बाद से संविधान खतरे में है”, और सत्ता पक्ष द्वारा मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं

 

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि आज जब देश संविधान दिवस मना रहा है, उसी समय संविधान के मूल मूल्य खतरे में हैं। 2014 के बाद “अशिष्ट ताकतों” के उदय से संविधान पर संकट बढ़ा है, और इसे बचाने के लिए वैसा ही संघर्ष जरूरी है जैसा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान था

 

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष उदय अहिरवार ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को संविधान की प्रति भेंट की। अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजन ने संविधान की रक्षा एवं लोकतंत्र को मजबूत रखने की शपथ ली

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति रमेश सिंह, रमेश सिंह, उदय अहिरवार, रफी अहमद, राजन राठौर, आशीष सिंह सिकरवार, सत्येंद्र दुबे, भूरा यादव, आशीष त्रिपाठी, वासुदेव चटर्जी, रामसुंदर शर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी, चंद्रभाष त्यागी, राघवेन्द्र पटेल, राजूराम पटेल, पार्षद रियाज अहमद, पार्षद दीपक पांडेय, राधेश्याम साहू, विनयकांत प्रजापति, सनिल जैन, राहुल साहू, जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment