सरपंच पति वा ग्राम कोटवार ग्राम पंचायत गोतरा जगजीवन पनिका के अचानक हुई मौत से गांव में पसरा मातम
रिपोर्ट अमित पांडेय
सीधी जिले के आदिवासी आंचल कुशमी के ग्राम गोतरा के सरपंच पति वा ग्राम कोटवार जगजीवन पनिका के अचानक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर छाई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोटवार जगजीवन पनिका की नाइट ड्यूटी कुसमी तहसील में लगी थी, ड्यूटी के दौरान ही अचानक सीने में दर्द होने लगा तो मौके पर मौजूद कर्मचारीयों और कुशमी तहसीलदार द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराए।
ईलाज के दौरान ही अचानक ग्राम कोटवार जगजीवन पनिका देर रात मृत्यु हो गई , जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई जानकारी मिलते ही परिजनों और कुछ ग्रामीण द्वारा पार्थिव शरीर बुधवार को सुबह उनके घर लाया गया।
गांव में हुई इस अचानक घटना पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।


















