अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहा अवैध उत्खनन कटकोना, जमुड़ी, लहसुई घाट से हो रहे रेत की चोरी

WhatsApp Group Join Now

रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहा अवैध उत्खनन

कटकोना, जमुड़ी, लहसुई घाट से हो रहे रेत की चोरी

कोतमा/रेत चोरी के मामले में प्रशासन की अनदेखी से लोग परेशान हैं। कटकोना और जमुड़ी घाट लहसुई में इमली, और बमूर घाट में रेत की चोरी हो रही है, लेकिन खनिज प्रशासन, पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

यह स्थिति दर्शाती है कि प्रशासन की दोहरी मापदंड है, जहां गरीबों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन बड़े अपराधियों को बख्श दिया जाता है। रेत के अवैध उत्खनन  से पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है रेत चोरी से नदियों का जलस्तर कम होता है और उनके किनारे कटाव की संभावना बढ़ जाती है। सरकार को राजस्व का नुकसान होता है।

 

सामाजिक प्रभाव- रेत चोरी से स्थानीय लोगों के बीच तनाव और संघर्ष कों भी ग्रमीण क्षेत्रो में देखा जा रहा है जहाँ ट्रेक्टर मालिकों द्वारा ग्रामीणों के लिए रेत गिराने कों लेकर विवाद करते देखा जाता है। अगर जिम्मेदार विभागों के द्वारा सही तरीके से इन माफियाओ पर नकेल कसे तो रेत की चोरी  रुक सकती है।क्योंकि आदतन रेत माफियाओ के द्वारा ही बड़े स्तर पर यह काम किया जाता है जो चिन्हित ही होते है जिन्हे आसानी से पकड़ा भी जा सकता है।

ट्रेक्टर और डाग्गी की संख्या भी इतनी नहीं की इन्हे पकड़ने में दिक्क़त हो ग्राम वासियो ने बताया की कटकोना घाट से तो प्रतिदिन एक चिन्हित डाग्गी, और ट्रेक्टर ही रेत का परिवहन करते देखा जाता है लेकिन रामनगर एवं बिजुरी थाना अंतर्गत आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment