लोकेशन सनावद ,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,
मोबाइल 9893586792,,सनावद पुलिस को रूटिंग चेकिंग के दोरान मिली बड़ी सफ़लता
चोरी के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार और तीन आरोपी फरार
आरोपियों के पास से लगभग एक लाख रुपये का समान जप्त
खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जीरावट के समीप कुछ लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे थे रूटिंग चेकिंग के दोरान जो पुलिस की नजर में आये झोपड़ी में रखे समान को देखकर पूछताछ करने पर आरोपी उसे अपना बता रहे थे किन्तु जैसे जैसे पूछताछ गंभीर रूप लेने लगी उसे देखकर कुछ आरोपी मौके से फरार हो गये और दो आरोपियों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने आसपास के गांवों से समान चोरी करना कबूल किया है जिसे वह बेचने की फ़िराक़ में थे किंतु ऐसा नहीं हो सका और वह पकड़े गये।आरोपियों के पास से खेत मे काम आने वाले कुछ समान भी जप्त किये गये हैं जिनकी क़ीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है
एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि पुलिस ने शक के बियाह पर झोपड़ी की तलाशी की थी जहां से खेत मे काम आने वाले कुछ समान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश जारी है पुलिस ने अभिरक्षा मे लिये गये दोनों आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया जाना बताया है और इस सफ़लता में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम का भी सराहनीय योगदान रहा
बाइट अर्चना रावत एसडीओपी


















