एमसीबी। नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने एंड-टू-एंड कार्यवाही करते हुए नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
*पूर्व कार्यवाही में हुआ था खुलासा*
09/11/2025 को आरोपी विरेन्द्र पनिका निवासी जनकपुर को प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन (एविल एवं बुप्रेनॉर्फिन) के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में मुख्य सरगना शुभम यादव और रक्सेल एक्का द्वारा चिरमिरी, नागपुर और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में अवैध नशीली इंजेक्शन का कारोबार संचालित किया जाना सामने आया।
आधुनिक साइबर तकनीक की मदद से दोनों आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया। विगत तीन महीनों में क्रमबद्ध कार्यवाही करते हुए गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
*अब तक की जब्ती कार्यवाही*
थाना मनेन्द्रगढ़ (12/11/2025) – 190 नग एविल इंजेक्शन जब्त
थाना मनेन्द्रगढ़ (12/12/2025) – 65 नग एविल इंजेक्शन जब्त
थाना चिरमिरी (07/10/2025) – 26 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन और टैबलेट जब्त
*नाबालिग द्वारा अवैध बिक्री का खुलासा*
28/02/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक धन के लालच में नशीले इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है और स्वयं भी सेवन कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और सीएसपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में साइबर सेल, थाना मनेन्द्रगढ़ और थाना पोड़ी की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 4 मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को पकड़ा।
मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में नाबालिग ने पड़ोसी के आंगन में प्रतिबंधित इंजेक्शन छिपाना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर कुल 44 नग प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं। पूछताछ में उसने माल मुख्य सरगना शुभम यादव से लेना स्वीकार किया। विधि अनुसार किशोर न्याय अधिनियम के तहत नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर रिमांड पर भेजा गया है। जिस स्थान पर नशीली सामग्री छिपाई गई थी उसके स्वामी को विवेचना के दौरान पृथक से नोटिस जारी किया जा रहा है।
*संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान*
साइबर सेल मनेन्द्रगढ़
निरीक्षक विवेक पाटले
प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक राकेश तिवारी, भूपेंद्र यादव, दीप तिवारी थाना मनेन्द्रगढ़ से
निरीक्षक दीपेश सैनी, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पांडे, प्रधान आरक्षक रमेश शर्मा, राजकुमार सेन, थाना चिरमिरी से उपनिरीक्षक विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नईम खान और अन्य स्टाफ, थाना पोड़ी से
प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, आरक्षक इंद्र कुंवर का सराहनीय योगदान रहा।
*एमसीबी जिला पुलिस की जनअपील*
जिला पुलिस एमसीबी आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान में सक्रिय सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी।
