ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार।इंदौर ग्रामीण आई जी अनुराग, डी आई जी ग्रामीण मनोज कुमार सिंह, डी आई जी एवं धार एस पी मयंक अवस्थी के निर्देशन मे अवैध शराब परिवहन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी मे एडिशनल एस पी पारुल बेलापुरकार के निर्देशन मे एस डी ओ पी अरविन्द तोमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सविता चौधरी के
नेतृत्व मे अवैध शराब परिवहन को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया।
इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुईं की, इंदौर की तरफ से दो आयशर वाहन मे अवैध शराब भरकर ले जा रहे हैं। सादलपुर पुलिस ने इंदौर अहमदाबाद रोड कालसड़ा फाटे पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया।
चेकिंग के दौरान एक निजी होटल के पास दो आयशर खड़ी हुईं पायी गई। ज़ब वाहन को चेक किया गया तो उसमे लाखों रूपये की अवैध शराब भरी हुईं थी। आयशर वाहन से 13176 बल्क लीटर की आवेध शराब की 1525 पेटीया जिसका लगभग बाजार मूल्य लाखों रूपये बताया जा रहा हैं जप्त कर आबकारी अभिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।


















