अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

महाकौशल में कल से शुरू होगा RSS का व्यापक गृह संपर्क अभियान

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

65 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचेगी टोली

जबलपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी गृह संपर्क योजना के तहत महाकौशल प्रांत में रविवार, 30 नवंबर से व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया जा रहा है

महाकौशल प्रांत के 10 विभाग, 34 जिले, 23,914 ग्राम व 894 नगरीय बस्तियों में बने संपर्क क्षेत्रों के माध्यम से 65 लाख से अधिक परिवारों से जुड़ाव किया जाएगा। हर घर तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु 5-5 स्वयंसेवकों की टोलियाँ बनाई गई हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता तथा 2-2 मातृशक्तियाँ भी शामिल रहेंगी

 

संपर्क के दौरान प्रत्येक घर पर भारत माता का स्टीकर लगाया जाएगा और संघ की जानकारी से युक्त पत्रक भेंट किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर भी संवाद किया जाएगा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment