अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एरोबिक्स के साथ मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह कोरिया पुलिस की अभिनव पहल जागरूकता के साथ फिटनेस का संदेश

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

कोरिया। भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन 4 जनवरी को कुमार चौक बैकुंठपुर में यातायात पुलिस द्वारा एक अभिनव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेश चौबे के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा उपस्थित लोगों को एरोबिक्स के माध्यम से व्यायाम कराया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे जिसमें ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही शामिल होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि जीवन की रक्षा करना है। यह अभियान केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि निरंतर जागरूकता पर केंद्रित रहेगा साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने और शराब पीकर वाहन ना चलाने की अपील की गई।।

कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, महिला सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने की अपील की। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी यातायात नियमों की महत्ता समझाई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों को सीमित गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन ना चलाने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू द्वारा फ्री-हैंड चाकू से बचाव के गुर सिखाये गये। कार्यक्रम का समापन उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू एवं श्याम मधुकर, जितेंद्र गुप्ता (सहायक संचालक, सरगुजा संभाग शिक्षा विभाग), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर, यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं एनसीसी के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment