अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : तीसरे दिन यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 103 चालान—4 ट्रक जब्त

WhatsApp Group Join Now

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : तीसरे दिन यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 103 चालान—4 ट्रक जब्त

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर जिले में जारी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तीसरे दिन यातायात पुलिस ने कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 103 वाहन चालकों के चालान काटकर कुल ₹45,200 का स्पॉट जुर्माना वसूला गया। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए 3 ट्रक चालकों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से ₹31,000 का न्यायालयीन जुर्माना लगाया गया। अन्य मामलों में भी न्यायालयीन प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं

कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीम द्वारा नागरिकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट—सीटबेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात संकेत, सड़क पार करने के नियम तथा सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

अभियान का प्रमुख उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक बनाना है

नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुँचें

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment