अनूपपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा प्रारंभ
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में यह विशेष अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है
अभियान के पहले ही दिन यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा 29,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के एक प्रकरण में संबंधित वाहन चालक को न्यायालय में पेश किया गया
सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता गतिविधियाँ भी लगातार जारी हैं। जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। वहीं कोतमा के बाजार क्षेत्र में राहगीरों और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान 300 से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया
इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस ने परिवहन वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी स्टीकर लगाकर भी जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया

















