खरगोन जिले के ग्राम घट्टी पुलिया पर बीती रात हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक को इंदौर रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जोहीद उर्फ शाहरुख पिता अय्यूब (उम्र 28 वर्ष) निवासी आज़ाद नगर की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरिफ पिता अमीन (26 वर्ष) निवासी अनकवाड़ी गंभीर रूप से घायल होने पर आयसीयू में भर्ती किया गया, बाद में हालत नाजुक होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया। तीसरा युवक आदिल पिता रमज़ान घायल हुआ, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात लगभग 9 बजे हुआ, जब युवक बिस्टान से खरगोन की ओर आ रहे थे। इस दौरान घट्टी पुलिया पर अज्ञात वाहन से घटना बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।


















