रिफॉर्म–ट्रांसफॉर्म–परफॉर्म–इन्फॉर्म से कोल इंडिया को मिलेगी नई दिशा: ब्रजेश कुमार त्रिपाठी

---Advertisement---

 

 

बिलासपुर, 02 मार्च 2026। Coal India Limited के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्यालय स्थित सभागार में ‘मिशन CIL@2026’ विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में उन्होंने संगठनात्मक सुधार, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

 

अपने संबोधन में त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक उपक्रम की दीर्घकालिक सफलता पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की सुदृढ़ संस्कृति पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म” केवल नारे नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति का आधार बनना चाहिए। सुधार (रिफॉर्म) से प्रक्रियाएं बेहतर होंगी, परिवर्तन (ट्रांसफॉर्म) से कार्यप्रणाली आधुनिक बनेगी, प्रदर्शन (परफॉर्म) से परिणाम सशक्त होंगे और सूचना साझाकरण (इन्फॉर्म) से विश्वास मजबूत होगा।

 

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि ईमानदारी और नैतिकता ही संगठन की वास्तविक पूंजी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक बदलाव केवल नियमों में संशोधन से नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन से संभव है।

 

कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, सीवीओ एसईसीएल हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

दौरे की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद से हुई, जहाँ त्रिपाठी ने जीवन के प्रारंभिक चरण में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र की नींव सच्चरित्र नागरिकों से ही निर्मित होती है।

 

इसके पश्चात उन्होंने एसईसीएल मुख्यालय स्थित डिजीकोल वॉर रूम का अवलोकन कर डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और रियल-टाइम डाटा विश्लेषण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण से संसाधनों के बेहतर उपयोग, पारदर्शिता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment