अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जल संरक्षण का संकल्प — जैतहरी में नवांकुर संस्था ने किया बोरी बंधान, 64 बोरियों से रोका बहता जल

WhatsApp Group Join Now

जल संरक्षण का संकल्प — जैतहरी में नवांकुर संस्था ने किया बोरी बंधान, 64 बोरियों से रोका बहता जल

 

अनूपपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अनूपपुर एवं विकासखंड जैतहरी के नेतृत्व में नवांकुर संस्था आनंदम सोशल वेलफेयर सोसाइटी धनगंवा पूर्वी द्वारा जल संचय अभियान के तहत ग्राम पंचायत भेलमा के शंकर धाम उड़दहा नाला में 64 बोरियों का बोरी बंधान कार्य सामूहिक श्रमदान से संपन्न किया गया

 

जल संरक्षण के उद्देश्य से किए गए इस श्रमदान का मुख्य लक्ष्य बहते जल व वर्षा जल को रोककर भूजल स्तर बढ़ाना, कृषि और मवेशियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा

 

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने जल संचय और संरक्षण को जीवन में अपनाने की शपथ भी ली

इस सामूहिक अभियान में जन अभियान परिषद के जिलास्तर एवं विकासखंड स्तर के समन्वयक, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पोड़ी के सदस्य तथा CMCLDP के छात्र-छात्राएं शामिल रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment