अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के प्रयास पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

बिलासपुर। प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के अंतर्गत संचालित प्रयास पब्लिक स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, ध्वजारोहण मुख्य अतिथि हरिद्वार सिंह जी (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट – AITUC एवं प्रेसिडेंट – AITUC, मध्य प्रदेश) व विशिष्ट अतिथि अभिजीत रॉय जी तथा संस्थान के चेयरमैन डॉ. सचिन यादव के द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिद्वार सिंह जी ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रयास पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना भी प्रदान कर रहा है, जो एक मजबूत और सशक्त भारत की नींव है।

 

वहीं चेयरमैन डॉ. सचिन यादव ने अपने संदेश में कहा कि

“गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।”

विशिष्ट अतिथि अभिजीत रॉय जी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तथा बाबा साहब अम्बेडकर जी द्वारा बनाया गया संविधान की महत्ता बताई ।

प्रयास पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डा पद्माकर जी के द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल की वाईस प्रिंसिपल शांति मानिकपुर ने किया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संविधान के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आयोजन के सफल संचालन में विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment