रिपोर्टर अबरार पठान
संजय सेतु पुल के नीचे नर्मदा जी में नहाने के दौरान युवक के डुबने से मौत
कसरावद। कसरावद खलघाट में संजय सेतु पुल के निचे वाले कुछ लोग स्नान कर रहे थे जिसमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया।
और डुब गया आस पास के लोग बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे चिख पुकार सुन कर पास में ही मंदिर के पास बैठा स्थानीय गोताखोर दिलीप ने नर्मदा जी में छलांग लगा कर युवक को बाहर निकाल कर निजी वाहन से धामनोद अस्पताल भेजा ।
जहां पर डाक्टरो मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम देवराज पिता अशोक राव भाट रुपनगर राजस्थान का होना बताया गया हे


















