रिपोर्टर अबरार पठान
नहर में बहते हुए मिला युवक, ग्रामीणों की मदद से पुलिस में निकलवाया
ठिकरी। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव नगर में बहते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देकर अवगत कराया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम देवाड़ा रूपखेड़ा में स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का नहर में बहते हुए व्यक्ति दिखाई दिया। जिसको स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुची। वही उस व्यक्ति को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर के पानी से बहार निकलवाया। व्यक्ति मृत अवस्था मे करीब 2 से 3 दिन पुराना शव दिखाई दे रहा था। मृतक की शिनाख्त सतीश पिता अमृतलाल जायसवाल उम्र 38 वर्ष निवासी गोपालपुरा तहसील कसरावद जिला खरगोन के रूप में हुए।
मृतक के परिजनों को सूचना देकर ठिकरी बुलवाया गया। जिन्होंने बताया की सतीश 3 दिन पहले अपने खेत पर गया था। जहाँ पानी की मोटर निकालते समय पैर फिसलने से नहर में गिर गया। जिसकी गुमशुदगी कसरावद थाने पर दर्ज कराई गई थी। ठीकरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा।


















