रिपोर्टर अबरार पठान
अनाज मंडी में कृषि जिंसों की बम्पर आवक हो रही
बम्पर आवक के बीच भाव को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही
खरगोन। दीपावली पूर्व अनाज मंडी में कृषि जिंसों की बम्पर आवक हो रही है। बम्पर आवक के बीच भाव को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
गुरुवार को मक्का के कम दाम मिलने पर किसानों ने नाराजगी दर्ज कराई है। 900 रुपये के भाव लगाने लर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
किसानों ने व्यापारियों पर सांठगांठ का आरोप लगाया और कहा कि मक्का का सही भाव नहीं दिया जा रहा। किसानों का आरोप है कि जो मक्का 1500 से 2000 बिक्री होना है वह 900 से 1100 रुपये में खरीदी जा रही है। व्यापारियों ने बताया मक्का में नमी अधिक होने के साथ ही गुणवत्ता में भी कमी है। अच्छी मक्का को 1500 से 2000 में भी खरीदा जा रहा है।


















