रिपोर्टर अबरार पठान
शरद उत्सव और दशहरा मिलन कार्यक्रम संपन्न
कसरावद रविवार को नार्मदीय ब्राह्मण समाज कसरावद इकाई द्वारा आयोजित शरद उत्सव,दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम का प्रारंभ नर्मदा पूजन व नर्मदाष्टक से किया गया,बच्चो के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,महिला समूह द्वारा मनमोहक गरबा किया गया,समाज के 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठों का श्री कैलाश जोशीजी द्वारा साल श्रीफल से सम्मान किया गया,विशेष रूप से जय गजानंद परिसर के प्रमुख ट्रस्टी डॉक्टर वाय के शर्मा जी का भी साल श्रीफल से स्वागत किया गया
,सम्माज के शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चो को प्रशस्ति-पत्र देकर अभिनंदन किया गया इस अवसर पर कसरावद इकाई के लगभग 700 से अधिक समाजजन सम्मिलित हुए,जय गजानंद परिसर में शरद उत्सव का प्रथम आयोजन समाजजनो के बीच आयोजित किया गया,नवीन गठित कार्यकारिणी का वरिष्ठजनों के द्वारा आशीर्वाद प्रदान कर अभिनंदन किया गया,वरिष्ठजनो के उद्बोधन में बताया गया की शिक्षा,संस्कार,और सामाजिक एकता के लिए इस प्रकार के आयोजन होना एक अनूठी मिसाल हे, कार्यक्रम के अंत में भोजन एवं दूध प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ


















