अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाईल 9893586792 कब खुलेगी जिला प्रशासन की आंखें नदी के बहते पानी से मय्यत निकलने को ग्रामीण मजबूर स्कूली बच्चे, डिलीवरी वाली महिलाओं को भी इसी मार्ग से ले जाने को मजबूर ग्रामीण

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाईल 9893586792

कब खुलेगी जिला प्रशासन की आंखें नदी के बहते पानी से मय्यत निकलने को ग्रामीण मजबूर

स्कूली बच्चे, डिलीवरी वाली महिलाओं को भी इसी मार्ग से ले जाने को मजबूर ग्रामीण

 

आवेदन निवेदन करने के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का निराकरण

 

खरगोन जिले के महेश्वर नगर से 13 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत आशापुर के अंतर्गत आने वाले गांव मनावर के वार्ड क्रमांक 18 वसुनिया मोहल्ले के रहवासी नदी पर पुलिया नहीं होने के चलते परेशान है। इस नदी वाले मार्ग से आए दिन प्रसूता महिलाओं बीमार ग्रामीण जनों और प्रतिदिन इस वार्ड के स्कूली छात्र छात्राएं घुटने घुटने नदी के पानी में से जान जोखिम में डालकर  स्कूल जाने को मजबूर है ।

कई वर्षों से समस्या बनी हुई है लेकिन इसका कोई निराकरण प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है जबकि इस विषय को लेकर कुछ समय पूर्व ही सीईओ रीना चौहान जनपद पंचायत महेश्वर, तहसीलदार कैलाश सस्तिया,एसडीएम पूर्वा मंडलोई एवं कलेक्टर जनसुनवाई खरगोन भव्या मित्तल को भी आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।सोमवार को गांव में मय्यत होने के चलते इसी नदी के मार्ग से ग्रामीण जन शव यात्रा को ले जाने पर मजबूर हुए वही अक्सर इस प्रकार की स्थितियां बनती रहती है बारिश में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है । आजादी का अमृत काल चल रहा है लेकिन आज भी ग्रामीण सुविधाओं के अभाव में परेशान हो रहे हैं। मीडिया द्वारा समय-समय पर इस मुद्दे को उठाया गया था लेकिन समाधान के नाम पर प्रशासन चुप है।

 

 

बाइट राम रतन कटारे युवा कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment