अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाइल 9893586792 नोडल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित 

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाइल 9893586792

नोडल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित 

कसरावद। कसरावद एसडीएम कार्यालय में भारत निर्वाचन के जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार मतदाताओं के गणना फॉर्म बीएलओ एप पर भरने के संबंध में सत्येंद्र बैरवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा 184 कसरावद में नोडल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।

जिसमें आयोग द्वारा दिनांक 10/ 11/2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों की जानकारी दी गई । सभी उपस्थित नोडल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए की बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को वितरित किए गए गणना फार्मो की जानकारी त्रुटि रहित भरवाए एवं भरने के पश्चात उन्हें बीएलओ एप के माध्यम से गणना फॉर्म को Digitized करना साथ ही बीएलओ को यह भी निर्देशित किया गया कि मतदाताओं के गणना फार्म पर मतदाता के हस्ताक्षर एवं बीएलओ के हस्ताक्षर के पश्चात ही अपलोड किया जाना है*।

सभी को आयोग द्वारा दी गई समयावधि के पूर्व पात्र सभी मतदाताओं के गणना फार्म प्राप्त करना है।

ARO श्री मुकेश मचार एवं संजय वरकड़े द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 113,114 व 115 बामंदी एवं मतदान केंद्र क्रमांक 81 व 82 खड़कवानी का निरीक्षण किया गया उपस्थित बीएलओ , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक को उक्त कार्य गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए गए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment