रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
दिल्ली में 21 लाख और एक किलो सोना चोरी कर सिगनुर में छिपा था संदेही, गोगावां पुलिस ने दिल्ली पुलिस को किया सुपुर्द
खरगोन। देष की राजधानी दिल्ली में करोड़ो रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देकर गोगावां थानाक्षेत्र में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गोगावां थाना पुलिस ने आरोपी को सिगनुर से गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 12 सितंबर को थाना कृष्णा नगर जिला शहाद्रा दिल्ली में 21 लाख 11 हजार रुपये नगदी के साथ ही 01 किलो से ज्यादा सोना जिनकी कीमत करोड़ो में है की चोरी हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस संदेह के आधार पर समीत पिता सुनार सिकलीगर निवासी ग्राम उमटी थाना वरला जिला बडवानी हाल मुकाम आकाश नगर इन्दौर की तलाष कर रही थी।
09 -10 नवंबर की दरमियानी रात थाना गोगावां थाना पुलिस को संदेही समीत के सिगनुर में निर्मल सिकलीगर के घर के पास सोने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही समीत को अभिरक्षा में लेकर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया है। उक्त मामले में दिल्ली पुलिस के द्वारा चोरी के पैसों के खरीदी कार कीमती लगभग 20 लाख रुपये की को जब्त किया है।


















