अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाइल 9893586792 ग्राम निमरानी में किराना व्यापारी के यहा हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदात ,तीन बार पहले भी हो चुकी है चोरी 

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाइल 9893586792

ग्राम निमरानी में किराना व्यापारी के यहा हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदात ,तीन बार पहले भी हो चुकी है चोरी 

 

कसरावद। कसरावद तहसील के खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।वही गस्त करने के बावजूद भी चोर पुलिस को चकमा देकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

वही फिर चोरों ने क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

वही शनिवार की बीती रात्रि में भी चोरों ने ग्राम निमरानी स्थित एक मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया है जिसमें लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है घटना का पता सुबह चला वही सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस सहित बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव पूरी टीम के साथ घटनास्थल

पर पहुंचे जहां पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया गया जहां फॉरेंसिक टीम द्वारा डाग स्क्वायड की मदद से मकान और दुकान के अंदर से जगह जगह फिंगर प्रिंट लिए गए।वही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है वहीं चोरी को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इस चोरी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment