रिपोर्टर अबरार पठान, मोबाइल 9893586792
घर में धनवर्षा होगी, लाखों रुपए करोड़ों में तब्दील होने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
दो पुरुष और एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार , कब्जे से ठगे हुए तीन लाख रुपए, तीन मोबाइल और कार जब्त की
खरगोन। घर में धनवर्षा होगी, लाखों रुपए करोड़ों में तब्दील होने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दो पुरुष और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगे हुए तीन लाख रुपए, तीन मोबाइल और कार जब्त की है।
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि समीपी ग्राम कुम्हारखेड़ा के विक्की राधेश्याम चौहान जो बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट कसरावद में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
24 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम 7 बजे के करीब कार क्रमांक एमपी 09 सीजी 3321 सवार लोगों ने उसे उमरखली रोड़ पुलिया पर रोका। लालच में आकर विक्की उन्हें घर ले गया, तीन लाख रुपए दिए।
घर में पूजा के बाद तांत्रिक ने उसे शमसान जाने का कहा। रात करीब 10 बजे शमसान गया, लौटा तो घर पर कोई नही था। नेहा, गोविंद और रितिक तीनों अपनी कार सहित गायब थे। कमरे में देखा तो मटके से रुपए भी गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया ठगी मामले में शेख रहमान पिता बिस्मिल्ला निवासी मदीना नगर इंदौर, रितिक संजय कंगाली निवासी काटाकोड़ देवास और नेहा शर्मा उर्फ सपना पति बसंत बिल्लौरे निवासी सुदामा नगर इंदौर को गिरफ्तार किया है। तीनों को गिरफ्तार कर ठगी किए रुपए, कार सहित मोबाइल जब्त किए है।


















