रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
20 वर्षीय छात्र की मौत को लेकर परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर खरगोन एसडीएम को सौपा ज्ञापन
खरगोन। खरगोन के 20 वर्षीय छात्र अथर्व पुरोहित की महाराष्ट्र शिरपुर स्थित इंजिनियरिंग काॅलेज एनएमआईएमएस के होस्टल में संदेहास्पद मौत की सीबीआई जाॅच की मांग को लेकर आज खरगोन में अथर्व के परिजनो के साथ लोगो ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम विरेन्द्र कटारे को ज्ञापन सौंपा। परिजनो का आरोप है की करीब दो माह हो जाने के बाद भी शिरपुर महाराष्ट्र पुलिस द्रवारा जाॅच, कार्यवाही नही की जा रही है।
आक्रोशित परिजनो ने राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अथर्व की संदेहास्पद मौत की उच्य स्तरीय सीबीआई जाॅच कराने की गुहार लगाई है। परिजनो का कहना था की अथर्व की मौत के बाद काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित छात्र छात्राओ ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।
मृतक के पिता अमिय पुरोहित ने शिरपुर पुलिस पर आज तक मर्ग की कापी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नही देने गंभीर आरोप लगाये। पुरोहित ने बताया की पुलिस साक्ष्य खूद दबा रही है। भविष्य में काॅलेज होस्टल में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नही हो इसलिय सीबीआईकी जाॅच की मांग आज हमने राष्ट्रीय महोदय से की है।
अथर्व की संदेहास्पद मौत की अब तक की गई जाॅच किसी भी निष्कर्ष पर नही पहुंची। आर्थिक लाभ के लिये महाराष्ट्र के शिरपुर पुलिस अब साक्ष्य छुपाने में लग गई है। शिरपुर पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी की अगुवाई में पुलिस निष्पक्ष जाॅच नही कर रही है।
शिरपुर थाने में काॅलेज प्रबंधन, स्टाफ के बयान अभी तक नही लिये गये है। पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी आर्थिक लाभ के लिये खत्मा करने की तैयारी में है। साक्ष्य जुटाने के पहले स्थानीय महाराष्ट्र पुलिस की कार्यवाही खूद संदेह के कटघरे में है।


















