रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
ताप्ती रेलवे लाइन समिति ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया
खरगोन। रविवार को ताप्ती रेलवे लाइन समिति ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें वर्षों से चली आ रही रेल की मांग को पूरा करने के लिए जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया। समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने फाईनल सर्वे के लिए 6 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि जुलाई 2024 के बजट में स्वीकृत की थी।
6 मार्च से इसका सर्वे कार्य भी जोरशोर से शुरु हुआ, लेकिन अब महज 10 प्रतिशत सर्वे कार्य धार जिले में अटक जाने से योजना की राह में अड़ंगा डाला जा रहा है। यदि 30 अक्टूबर तक सर्वे पूरा कर डीपीआर तैयार नही की गई तो अब यह जिले, प्रदेश नही बल्कि देश की राजधानी में आंदोलन होगा।
10 नवंबर से रेलवे मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने धरना, क्रमिक भूख हड़ताल, पुतला दहन जैसे सहित आमरण अनशन जैसे आंदोलन को बाध्य होंगे। नगर अध्यक्ष अनिल रघुवंशी ने सम्मेलन में लोगों की उपस्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि रेल किसी एक व्यक्ति के लिए नही बल्कि पूरे जिले, निमाड़वासियों के लिए मांगी जा रही है, इस मांग में सभी की सहभागिता जरुरी है।
कार्यक्रम संयोजक भागीरथ कुमरावत ने बताया रेल की मांग को लेकर जन आंदोलन खड़ा करने के लिए गत दिनों संकल्प पत्र भी भरवाए गए थे। यह संकल्प पत्र हमारी मांग को बल देने का काम करेगा, क्योंकि संकल्प की शक्ति से बड़े से बड़ा काम आसान हो जाता है। सम्मेलन में प्रबुद्धजन, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शहरवासी उपस्थित थे।


















