रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
श्री श्री संत दादा गुरु पहुंचे नर्मदा तट
खरगोन। जिले के कसरावद में पहुचे निराहार परिक्रमा कर रहे हैं श्री श्री संत दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा लगातार पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार सुबह यह पवित्र यात्रा कठोरा और बड़गांव होते हुए शालिवाहन एवं नावडाटौड़ी नर्मदा घाट पहुंची। यहां पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक स्नान, पूजन नर्मदा तट पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। परिक्रमा वासियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण “दादा गुरु समर्थ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तवर ने संत दादा गुरु का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परिक्रमा वासियों का स्वागत करते हुए इसे आस्था, एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया।
इस वर्ष परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही। नर्मदा तट पर उपस्थित सभी भक्तों ने दादा गुरु के चरणों में नमन करते हुए समाज और देश में शांति, समृद्धि तथा एकता की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त रहीं।


















