अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान,,, मोबाइल 9893586792 पुलिस ने कपास धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792

पुलिस ने कपास धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

खरगोन जिले के गोगावां थाना क्षेत्र में किसान के साथ धोखाधड़ी कर कपास लेकर फरार होने वाले आरोपी को गोगावां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये तथा एक टेम्पो कीमत 4 लाख रुपये को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 21 क्विंटल 80 किलो कपास कीमत करीब 1,75,000 रुपये भी बरामद किया। जगदीश निवासी बेहरामपुर टेमा ने थाने में आवेदन दिया था कि 15 नवंबर को कपास खरीदी के लिए आए एक व्यक्ति ने खुद को ऋषि शर्मा निवासी भावसार मोहल्ला खरगोन बताया और 8000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सौदा तय किया। इसके बाद आरोपी एक पिकअप और टेम्पो लेकर आया और लगभग 22 से 24 क्विंटल कपास भरकर ले गया।

जब किसान ने भुगतान की मांग की तो आरोपी ने कहा कि बमनाला में काटा करने के बाद पैसे दे दूंगा। इसके बाद वह किसान को अपनी कार में बिठा कर विभिन्न स्थानों—टेमरना, घुघरियाखेड़ी, भीकनगांव—घुमाता रहा और बाद में कहा कि गाड़ियां महाराष्ट्र के लिए रवाना हो चुकी हैं और वहीं भुगतान करेगा। देशगांव पहुंचने पर आरोपी ने पेशाब का बहाना बनाकर कार रोकी और मौका पाकर फरार हो गया।पूलिस ने

प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया ।पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ऐजाज उर्फ अरबाज पिता अय्यूब उम्र 36 वर्ष निवासी कानापुर थाना बेड़िया, हाल भंडारी कॉलोनी गोगावां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कपास ले जाने के लिए पिकअप व टेम्पो किराए से लेना बताया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment