अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाइल 9893586792 वैकुंठ चतुर्दशी पर नर्मदा तट मंडलेश्वर नर्मदा नदी घाट एक लाख दीपों की रोशनी से सराबोर हुई

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाइल 9893586792

वैकुंठ चतुर्दशी पर नर्मदा तट मंडलेश्वर नर्मदा नदी घाट एक लाख दीपों की रोशनी से सराबोर हुई

खरगोन। खरगोन जिले के मण्डलेश्वर में बीती रात वैकुंठ चतुर्दशी पर मध्य प्रदेश की मिनी अयोध्या एक लाख दीपों की रोशनी से सराबोर हुई। इस दिव्य और भव्य नजारे को देखने के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए। यह आयोजन खरगोन की धार्मिक नगरी मंडलेश्वर में 4 नवम्बर वैकुंठ चतुर्दशी को आयोजित हुआ। महोत्सव का यह पांचवां वर्ष था। हर साल अयोध्या की तर्ज पर यहां दीप पर्व महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मां नर्मदा घाट पर भव्य आतिशबाजी और दीपदान भी हुआ।

गौरतलब है कि, 11 हजार दीपों से शुरू हुआ महोत्सव अब 1 लाख दीपों पर पहुंच गया है। दीप पर्व महोत्सव समिति के भूपेंद्र चौहान ने बताया कि वर्ष 2021 में यह परंपरा सिर्फ 11 हजार दीपों से शुरू हुई थी. लेकिन अब यह आयोजन प्रदेश के सबसे बड़े दीप महोत्सवों में शुमार हो गया है। इस बार 51 हजार दीप नर्मदा घाट पर 350 स्कूली बच्चों ओर लोगों ने महज 3 मिनट में एकसाथ जलाए। वहीं,  51 हजार दीपक नर्मदा जल में प्रवाहित किए गए।

 

दीप पर्व महोत्सव का यह साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने को समर्पित होकर पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, मौलिक कर्तव्य) पर आधारित रहा। राम घाट से शीतला माता मंदिर तक पूरा तट दीपों से सजा. घाट पर अखंड भारत का नक्शा, राम मंदिर, ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा, 51 स्वास्तिक, श्रीगणेश, सहित कई प्रतीक चिन्ह रंगोली के माध्यम से बनाई गए। नर्मदा की काकड़ा आरती की। इसके बाद भारत माता की आरती के साथ 1 लाख दीप प्रज्वलित किए गए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment