रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
भगवान सहस्त्रार्जुन जन्मोत्सव पर छाया भक्ति का उल्लास
समाजजनों ने निकाली शोभायात्रा, समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
खरगोन। हैहय कलचुरी जायसवाल समाजजनों ने आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव उत्सवी माहौल के बीच मनाया। सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के बैनर तले सुबह समाजजनो ने बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर से शोभायात्रा की शुरुआत की, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला- पुरुष शामिल हुए।
शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बिस्टान रोड मैरेज गार्डन पहुंची। जहां महाआरती कर यात्रा को विराम दिया गया। यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच समाजजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुसज्जित बग्घी में भगवान सहस्त्रबाहु का आदमकद चित्र विराजित किया था, जिसके रास्तेभर लोगों ने दर्शनकर पुष्पमालाएं अर्पित की।
शोभायात्रा समापन के बाद दोपहर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


















