रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
बीएड फर्स्ट सेमेस्टर के परिणामों पर जताया एतराज, 0 अंक मिलने पर विद्यार्थियों से कुलपति से की पुर्नमूल्यांकन की मांग
खरगोन। हाल ही में बीएड फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है, जिसमें सैंकड़ों विद्यार्थियों को को 0 अंक मिलने से विद्यार्थियों में असंतोष व्याप्त है।
शुक्रवार नाराज विद्यार्थियों ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी कार्यालय पहुंचकर रजिस्टार और कुलपति के नाम शिकायती ज्ञापन सौंपकर पुर्नमूल्यांकन की मांग की है।
कंचन खरे, विरेंद्र ठाकरे, नीता कनासे, ज्योति, सोनू हारवे, पूजा बालकर आदि ने बताया कि वह खरगोन सहित खंडवा, बुराहनपुर जिले के बीएड विद्यार्थी है। यूनिवर्सिटी ने 29 सितंबर को परीक्षा परिणाम जारी किया था, लेकिन कुछ कॉलेजों का परिणाम 9 नवंबर को जारी हुआ।
इन परिणामों में उनका कॉलेज भी शामिल है। हमारे कॉलेज में जो परिणाम जारी किए गए है, उसमें तीन विषयों में से एक विषय में अधिकतर विद्यार्थियों को एक विषय पाठ्यचर्या विकास और विद्यालय में 0 अंक दिए गए है। इन परिणाम से छात्र असंतुष्ट है।
हमें विश्वास है कि जिस विषय में 0 अंक दिए गए है, उनमें हमने सही उत्तर दिए गए है, लेकिन जो परिणाम सामने आए है उससे प्रतीत होता है कि हमारी उत्तरपुस्तिका को बिना जांचे नंबर दिए गए है। यूनिवर्सिटी की इस लापरवाही से हमारा भविष्य खराब होने के साथ ही दोबारा परीक्षा देने में समय और धन दोनों की बर्बादी होगी।


















