रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत सब जेल कसरावद में विधिक जागरूकता शिविर
कसरावद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी के निर्देश पर अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं न्यायाधीश श्रीमति मिता पंवार जंदेल की अध्यक्षता में सब जेल कसरावद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया न्यायाधीश श्रीमती मिता पवार जंदेल द्वारा बंदियो को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी एवं उनकी समस्या पूछी। बन्दियों ने अपनी समस्या न्यायाधीश के समक्ष कही।
न्यायाधीश द्वारा बंदियो के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं बन्दियों को दिए जाने वाले नाश्ते, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में न्यायाधीश इतिशा संघवी द्वारा बन्दियों से न्यायालय में चल रहे केस के बारे में जानकारी ली
पैरा लीगल वालंटियरआकील खान द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर जेल स्टाफ से मुख्य प्रहरी गंगादीन सेजवार , अंचल यादव प्रहरी ,फार्मासिस्ट श्रीमती प्रीति बघेल, प्रहरी बबली गिरवाल, तकनीकी सहायक जितेंद्र पाटीदार, प्रहरी ओमप्रकाश वर्मा,1 मुख्य प्रहरी दशरथ सिंह चौहान एवं बंदी विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थिति रहे।


















