अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाइल 9893586792 ग्राम बालसमुद में कुनबी पटेल समाज ने मनाई श्री दशाधर काल भैरव जयंती

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाइल 9893586792

ग्राम बालसमुद में कुनबी पटेल समाज ने मनाई श्री दशाधर काल भैरव जयंती

कसरावद।  कसरावद तहसील के ग्राम बालसमुद में कुनबी पटेल समाज द्वारा अपने ईष्टदेव श्री दशाधर भैरव जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाई गई। सुबह से ही गांव के प्रमुख मार्गों पर बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और आकर्षक झाकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सर्व समाजजनों ने स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।मुख्य अतिथि समाज जिला अध्यक्ष रामलाल पटेल,ग्राम समाज अध्यक्ष दिनेश मंडलोई एवं महिला मंडल जिला अध्यक्ष पूजा पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष रामलाल पटेल ने कहा कि कभी भी अहंकार न करें, हम सब धीरे-धीरे पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं। संकल्प लें कि हमें दुनिया को बदलना है। जब हम उत्कृष्ट बनेंगे तभी समाज उत्कृष्ट बनेगा। सकारात्मक सोचें, नकारात्मक नहीं।

अपनी योग्यता को राष्ट्र निर्माण में लगाएं और संगठित रहकर समाज को सशक्त बनाएं वही महिला मंडल जिला अध्यक्ष पूजा पटेल ने समाज के 14 नियमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन नियमों के पालन में महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

परिवार निर्माण में मातृ शक्ति की भागीदारी से ही संस्कारवान पीढ़ी तैयार होती है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामलाल पटेल ने आयोजन समिति के अध्यक्ष जय पटेल और उनकी टीम का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश मंडलोई ने किया।

मुख्य कार्यक्रम पटेल समाज धर्मशाला परिसर में संपन्न हुआ,शोभायात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर पटेल मोहल्ला, नदी मोहल्ला, राम मंदिर चौक, बस स्टैंड, श्याम जी मोहल्ला और सियागंज होते हुए धर्मशाला पहुंची, जहां समाजजन एकत्र हुए और भक्ति भाव से जयंती मनाई,अंत में सामूहिक आरती के बाद प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment