अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान, मोबाइल 9893586792 कसरावद क्षेत्र में शिकारी कर रहे है तेंदुओं का शिकार आए दिन बढ़ रही शिकार की घटनाएं,वन विभाग की टीम शिकारीयो को पकड़ने में जुटी

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान,

मोबाइल 9893586792

कसरावद क्षेत्र में शिकारी कर रहे है तेंदुओं का शिकार आए दिन बढ़ रही शिकार की घटनाएं,वन विभाग की टीम शिकारीयो को पकड़ने में जुटी

 

खरगोन जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र के ग्राम चिचली के अदलपुरा गांव के पास किसान सुबह 10:30 बजे अपने खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि एक तेंदुआ उसके खेत की मेढ पर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ।

दिखा किसान द्वारा तत्काल वन विभाग को फोन लगाया गया फॉरेस्ट विभाग रेंजर नाहर सिंह भूरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिस स्थान पर मृत मादा तेंदुआ पड़ा था उस स्थान को आसपास लाल रिबन बांधकर घटनास्थल को प्रतिबंधित किया। फॉरेंसिंक डाक स्क्वाड टीम इंदौर से बुलवाई गई और जाच शुरू की उस मृत माता तेंदुए की उम्र लगभग 2 वर्ष बताई जा रही है।

शिकारी लगातार क्षेत्र में कर रहे हैं शिकार फॉरेस्ट की टीम उन शिकारीयो तक पहुंचने में लगी

शिकारियों द्वारा बुधवार रात तेंदुए का शिकार किया गया। तीन तेंदुए शिकारियों द्वारा शिकंजे में फंसाए गए जिसमें से एक मादा तेंदुआ बुधवार की रात ग्राम अदलपुरा में मारा गया और दो तेंदुए फॉरेस्ट विभाग द्वारा सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। दो रोड एक्सीडेंट में मर गये। एक तेंदुआ ग्रामपंचायत सोनखेडी‌ मथडाय में शिकारी के शिकंजे में फंसकर 24 घंटे तक दहाड़ता रहा सुबह टीम द्वारा उस तेंदुए को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

इसी तरह ग्राम अमलाथा के बाड़ी रोड पर शिकंजे में तेंदुआ बुरी तरह से फस गया। इन दोनों तेंदुओं को सही समय ग्रामीणों द्वारा देखा गया तो यह तेंदुए सुरक्षित बच गए। ग्राम अदलपुरा में जो मादा तेंदुआ शिकंजे में फंसा उस जगह पर ही तेंदुआ मर गया था वहीं पर बहुत सारा खुन तेंदुए का मिला ।

वहां से चालाकी से शिकारी ने उस तेंदुए को शिकंजे से बाहर कर 20 कदम की दूरी पर किसान की मेड़ पर मृत तेंदुए को छोड़कर भाग निकले उस मादा तेंदुआ शिकंजे में शिकारियों द्वारा बेरहमी से मारा गया या फिर उस शिकंजे में रखे मुर्गी में जहर मिलाकर रखा था जिसको खाने के बाद वह मादा तेंदुआ मर गया पूरी सच्चाई उस तेंदुए के साथ ही चली गई। और क्षेत्र में वन्य प्राणी असुरक्षित दिखाई दे रहे हैं।

इनका कहना है

किसान द्वारा बताया गया मेरी खेत की मेड़ पर तेंदुआ मृत पड़ा हुआ है वन विभाग हरकत में आकर मौके पर पहुंचा मादा तेंदुआ मर चुका था पास में इस तरह के निशान मिले थे कि शिकारियों द्वारा इसका शिकार किया गया हो जो साक्ष्य स्टाफ द्वारा इकट्ठे कर लिए गए हैं इंदौर से डॉग स्पॉट बुलाकर सर्चिंग जारी कर दि जिसने भी यह कृत्य किया है उनके पास पहुंचने की हम कोशिश कर रहे हैं और उनको जल्द से पकड़ कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment