अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाइल 9893586792 बामंदी में बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत ,12 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाइल 9893586792

बामंदी में बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत ,12 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

कसरावद। रविवार दोपहर खरगोन से-नावड़ाटोड़ी मार्ग पर बस चलने वाली जो की कसरावद के बामंदी गाँव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। ग्राम बामंदी में एक यात्री बस और तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस में बैठे यात्रियों को भी झटके और चोटें आईं।हादसा दोपहर करीब 12 बजे सुतार मोहल्ले के सामने हुआ।

खरगोन से नावड़ाटोड़ी जा रही यात्री बस (MP10 P 0314) जैसे ही बामंदी पहुँची, सामने से आ रही स्विफ्ट कार (MP09 ZT 7690) से ज़ोरदार टक्कर हो गई। भीषण आवाज़ सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायलों को बाहर निकाला। टक्कर के बाद कार का इंजन फट गया और ऑइल सड़क पर फैल गया,सभी घायलों को 112 वाहन की मदद से कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर तेज़ रफ्तार और मोड़ पर दृश्यता की कमी के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment