रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
कॉलोनी द्वारा मल मूत्र का पानी छोड़ किसान की फसल हो रही हैं बर्बाद, किसान ने कलेक्टर से सरपंच तक लगाई समस्या की गुहार
कसरावद अधिक वर्षा मौसम की मार से किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। किसान अपनी दुर्दशा के आंसू बहाता रहता है तो दूसरी और एक किसान की समस्या 3 साल से खरगोन कलेक्टर से भिलगांव पंचायत तक मल मूत्र के पानी के मझधार में अटकी हुई है। कसरावद निवासी किसान अनिल जैन की फसल अरिहंत नगर कॉलोनी के मल मूत्र के पानी से पूरी तरह बर्बाद हो रही है।
किसान अनिल जैन द्वारा बताया गया 3 वर्षों से अपने खेत में फसल नहीं ले पा रहा ग्राम पंचायत भिलगांव के सरपंच सचिव को बार-बार कहने के बाद भी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया इसके बाद इस वर्ष मेने सरपंच सचिव के आगे नाली निर्माण करने का आश्वासन के बाद मेरे स्वयं के खेत के सामने मेरे खर्चे से 13 सीमेंट पाइप डलवा कर नाली बनाई ।
लेकिन इसके बाद आगे नाली का कार्य ग्राम पंचायत ने नहीं कराया इस कारण कॉलोनी का पूरा मल मूत्र का पानी मेरे खेत में घुसने लगा जिससे मेरी खेत की सारी फसल बर्बाद हो गई आगे नाली निर्माण न बनने से फिर पानी मेरे खेत में घुस गया और मेरी फसल खराब होने लगी ।
फसल बचाने के लिए मैंने मेरे खेत में बनी नाली के पास पाला डलवा कर पानी रोका मेरे खेत की पाल कॉलोनी वासियों ने तोड़कर कॉलोनी के मल मूत्र के पानी की निकासी मेरे खेत में कर दी जिससे मेरी पूरी फसल पानी में डूब कर खराब हो रही है बारिश के पानी के लिए ही मेरे खेत से पानी निकासी दी गई थी ।
लेकिन आज भी वहीं से कॉलोनी वासी पानी निकासी जबरदस्ती करवा रहे हैं तहसीलदार कैलाश डामर ने बताया कि कुछ दिन पहले जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया था की विधिवत तरीके से नाली निर्माण किया जाए जिससे कॉलोनी का गंदा पानी सही तरीके से निकासी हो जाए एक बार फिर से जनपद सीईओ को निर्देशित किया जाएगा।


















