अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान मोबाइल 9893586792 ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय के लिए मैराथन दौड़ का किया आयोजन

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान

मोबाइल 9893586792

‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय के लिए मैराथन दौड़ का किया आयोजन

मण्डलेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिनांक 9 नवंबर से दिनांक 14 नवंबर तक न्यायोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

न्यायोत्सव के प्रथम दिन दिनांक 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायोत्सव का शुभारंभ मैराथन दौड़ एवं विधिक सेवा योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ हुआ , जिसकी थीम न्याय के लिए दौड़ थी।रविवार सुबह सात बजे विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मसूद एहमद खान ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन एवं अन्य न्यायाधीश गण के साथ मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन दौड़ में शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडलेश्वर के एन.सी.सी. और स्काउट के छात्रगण, शासकीय महाविद्यालय के एन.एस.एस. वालन्टियर्स, पुलिस विभाग, फारेस्ट विभाग, जेल विभाग के कर्मचारीगण और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, पैरालीगल वालन्टियर्स, अधिवक्तागण एवं न्यायाधीशो द्वारा दौड़ लगाई गई।

प्रभारी अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश मसूद एहमद खान, जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान, न्यायाधीश मोहित बड़के जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई ने युवाओं के साथ दौड़ लगाते हुए मैराथन पूरी की।

यह मैराथन जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर से शुरू होकर कसरावद रोड़ से जेल रोड़ होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर, राम मंदिर वाचनालय मार्ग से एमजी स्कूल होकर गंगा झीरा नागमंदिर पहुंची, वहां से विधायक भवन, स्कूल ग्राउण्ड होकर बस स्टेण्ड से होकर वापस न्यायालय परिसर में समाप्त हो गई।

मैराथन दौड़ के बाद ए.डी.आर सेंटर भवन पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ विशेष न्यायाधीश मसूद एहमद खान एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन द्वारा किया गया। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की उत्सुकता रहीं।

नगर के गणमान्य नागरिक, एनजीओ कार्यकर्ता कॉलेज स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा पुलिस विभाग, जेल, वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विधिक सेवा संस्था द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई ने मैराथन और प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों का आभार माना।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment