रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ निलंबित
खरगोन। विधानसभा निवार्चचन क्षेत्र-185 खरगोन के मतदान केन्द्र क्रमांक-394 की बीएलओ श्रीमती सपना कर्मा को एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। देवलगांव की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सपना कर्मा द्वारा ईआरओ नेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने, बैंक खाता पासबुक, आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति तहसील कार्यालय खरगोन की निर्वाचन शाखा में जमा नहीं करने और बीएलओ प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग इकबाल आदिल हुसैन द्वारा म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती सपना का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सेगांव कार्यालय रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

















