रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9893586792
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एक देश एक चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को बताया भाजपा का
खरगोन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एक देश एक चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा का कार्यक्रम करार देते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रवेश द्वार बंद कर नारेबाजी कर रहे छात्र नेताओं से एसडीएम वीरेंद्र कटारे सहित एसडीओपी रोहित लखारे की कहासुनी होने के बाद नोबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई। हालांकि अफसरों की सख्ती के बाद पदाधिकारियों ने गेट खोल दिया और रास्ता छोड़कर धरना जारी रखा।
युवा कांग्रेश जिलाध्यक्ष रजत डंडीर ने बताया कॉलेज पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक कार्यालय बना हुआ है। यहां आए दिन भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के कार्यक्रम हो रहे गए। जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। एसडीएम ने बताया कॉलेज में एक देश एक चुनाव को लेकर संगोष्ठी हो रही है। यह किसी राजनीतिक संगठन का नही, इसमे सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे है जो चुने हुए प्रत्याशी है। किसी एक दल के नही। विरोध कर रहे छात्र नेताओं को समझाइश देकर गेट खुलवाकर आवाजाही सुलभ कराई है। प्रभारी प्राचार्य इस मामले में बचते नजर आए। उन्होंने कहा स्थाई प्राचार्य अवकाश पर है।
बाईट रजत डंडीर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष
बाईट विरेन्द्र कटारे एसडीएम खरगोन
बाईट डाक्टर रविन्द्र बर्वे प्रभारी प्राचार्य पीजी कॉलेज

















