रिपोर्टर अबरार पठान
मोबाइल 9883586792
फिल्मी हीरो नही बिरसा मुंडा को आदर्श माने युवा
कसरावद। बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर सांझी विरासत यात्रा का आज कसरावद में प्रवेश पर बालसमुद राष्ट्रीय मलिक टंट्या भील चौराहा,शासकीय महाविद्यालय, गौरव ढाबा, कोहली टी स्टाल मेला ग्राउंड, छोटा नाका बजरंग दल, जय स्तंभ चौराहा पर आदिवासी समाज द्वारा स्वागत किया गया
धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर से इंदौर से एक साप्ताहिक विरासत यात्रा का शुभारम्भ किया गया,
यात्रा का नाम सांझी विरासत दिया गया है जो धार झाबुआ आलीराजपुर बड़वानी होते हुए आज सुबह निमरानी, पानवा, बालसमुद,भीलगांव, अरिहंत होते हुए तहसील मुख्यालय पर दोपहर में पहुंची जहां सामाजिक कार्यकर्ताओ व आदिवासी छात्र संगठन द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा के संयोजक -प्रोफ.प्रदीप आरबी,प्रमोद नामदेव,चंद्रेश अहिरवार,सुरेंद्र कुमार,पुष्पेंद्र राजपूत,प्रियंका,नेहा कुल्हारे,दिशा यादव,भारत चौहान एवं उनके साथियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
यात्रा रथ में भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण कर यात्रियों द्वारा नगर पालिका में बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया,
पश्चात शहीदों पर बनाया गया सांझी विरासत गाना गाकर शहीदों को याद करते हुए यात्रा के बारे में प्रमोद नामदेव द्वारा जानकारी दी गयी।
यात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा भगतसिंह शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे महान वीर सपूतों को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना है वही वर्तमान ज्वलंत मुद्दों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य बच्चियो पर अपराध,कॉर्पोरेट कब्जा आदि व्यवस्थाओं को लेकर युवाओ को जागरूक कर सरकार को अवगत कराना है।
यात्रा का स्वागत एडवोकेट लखन भांवरें द्वारा कर इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया जिससे समाज क्षेत्र में ऐसे क्रांतिकारियों को जानकर नौजवान युवाओं में नव चेतना जगेगी,यात्रा आलीराजपुर से बड़वानी कसरावद मंडलेश्वर खंडवा देवास शाजापुर होते हुए राजगड़ शहर से निकलकर रांची बिरसा मुंडा की भूमि में 15 दिसम्बर को समापन होगा।

















