रिपोर्टर अबरार पठान
संजय सेतु ब्रिज पर दिखा माइनर क्रेक, इंजीनियर द्वारा किया जा रहा है निरीक्षन्
कसरावद। बॉम्बे आगरा फोरलेन नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु ब्रिज पर एक माइनर क्रेक देखा गया। जैसे ही माइनर क्रेक की सूचना उच्च अधिकारियों को मिली वेसे ही इंजीनियर की टीम निरीक्षण के लिए ब्रिज पर पहुँची जहाँ तकनीकी मशीन की मदद से निरीक्षण कर इंजीनियर द्वारा काम किया जा रहा है।
फिलहाल ब्रिज से एक एक कर भारी वाहनों को निकाला जा रहा है वही मार्ग को डायवर्ट कर एसीडब्लू ब्रिज से वाहनों को निकाला जा रहा है। खलघाट के मुख्य चौराहे पर पुनः जाम जैसी स्थिति बनने लगी है। वही इस जाम से यात्री परेशान होते दिखाई दिए।


















