रिपोर्टर अबरार पठान
कसरावद के सामेड़ा फाटा पर तेंदुए के शावक की वाहन की टक्कर से मौत, गांव में मचा हड़कंप
खरगोन जिले के कसरावद के पीपलगोन रोड सामेड़ा फाटा के समीप रविवार रात सड़क किनारे लगभग 7 से 8 माह के तेंदुए के शावक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शावक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे पड़े तेंदुए के शव को देखा तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित तरीके से वन विभाग कार्यालय लाया गया। सोमवार सुबह पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
प्रारंभिक रिपोर्ट में वाहन की टक्कर को मौत का कारण बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने सभी नियमों का पालन करते हुए शावक का अंतिम संस्कार किया। घटना स्थल पर नायब तहसीलदार, पशु चिकित्सकों की टीम और वन विभाग का पूरा अमला मौजूद रहा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है। वन विभाग ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया है ताकि ऐसे हादसे भविष्य में दोबारा न हों।
बाइट विद्याभूषण मिश्रा उप वन मंडल अधिकारी

















