रिपोर्टर अबरार पठान
स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीण फर्जी बाबा के चक्कर में इलाज कर रहे हैं
खरगोन ।ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के कारण भोले भाले ग्रामीण फर्जी बाबाओ के चक्कर में फंसकर तंत्र मंत्र और जड़ी बूटियों से इलाज कराने को मजबुर होते हैं ,इस स्थिति का भरपूर फायदा ऐसे फर्जी बाबा उठाते हैं, और और यह लोगों के घरों तक पहुंच कर इलाज़ के नाम पर हजारों रुपए ऐंठ लेते हैं,
देवली में आदिवासी हुश्न्या काका को लकवा की बीमरी है, काका के ग़रीब परिवार ने बीमारी पर 20 से 25 हजार खर्च कर दिए धीरे धीरे फायदा भी हो रहा है, घर वाले चाहते हैं ,दादा जल्दी स्वस्थ हो जाए, ग़रीब शाह बाबा इसी स्थिति का फायदा उठाना चाहता था, दशरथ राठौड़ की पुछताछ में बाबा ने कई गंभीर बीमारियां ठीक करने का दावा भी किया, लेकिन पुछताछ की तो चुपचाप 100 रुपये लेकर चला गया,
मुंगफली गुड़ की दवाई बनाकर भी दे गया, आएदिन ऐसे बाबा गांवों में इलाज के नाम ग्रामीणों से पैसा ऐंठते रहते हैं ,,ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना चाहिए, और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता है, ऐसे फर्जी इलाज करने वाले बाबाओं पर कार्रवाई भी करना चाहिए,


















