रिपोर्टर अबरार पठान
युवा कांग्रेस के बूथ लेवल चुनाव संपन्न
कसरावद। प्रदेश एवं जिले में युवक कांग्रेस के बूथ लेवल चुनाव संपन्न हुए जिसमें मुल्ठान ब्लॉक से ग्राम दोगावा के कर्मठ युवा मिलनसार मिथुन मानसिंह पटेल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए एवम् भाग्यपुर के युवा शैलेंद्र यादव उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए वहीं शोएब खान ब्लॉक सचिव पद पर निर्वाचित हुए शोएब खान समाजसेवी मुकद्दर खान के बेटे हैं
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव की अनुशंसा पर की गई है।
सभी को मिठाई खिलाकर माला पहनकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी को बधाई दी।


















